उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर मोड़ के समीप एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। रिक्सा पलटने से रिक्से पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था मे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव निवासी कल्लू प्रसाद के परिवार के कुछ लोग सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में रहते है। आज वह सभी लोग बैटरी रिक्से पर सवार होकर अपने गाँव सेमौरा जा रहे थे।

जब उनका रिक्सा बजरंगापुर मोड़ के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें कल्लू प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी ननकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको इलाज के लिए हुसेनगज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!