उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के केशरी खेड़ा गांव निवासी छोटेलाल का 34 वर्षीय पुत्र विजय व स्वर्गी रामस्वरूप का 15 वर्षीय पुत्र कृष्णा दोनों चाचा भतीजे बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जिले के मुरादीपुर गांव आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गई। बाइक पर सवार चाचा भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों की हालत गंभीर देखते हुए तुरंत उनको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By