उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बीबीहाट गांव के समीप एनएच 2 पर कोई अज्ञात तेज रफ्तार वाहन महिला को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे महिला रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी स्वर्गीय जगरूप की 62 वर्षीय पत्नी सुमेर कली पैदल अपने खेत जा रही थी। जैसे ही वह बीबीहाट गांव के समीप एनएच2 पर पहुंची तभी कोई अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिसके चलते महिला रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

By

Share
Share
error: Content is protected !!