उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाई खुर्द गांव में आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टेसाई खुर्द गांव निवासी छेददु की 55 वर्षीय पत्नी श्रीमती आज सुबह अपने खेत गई थी। तभी उसका देवर मुन्ना व उसका पुत्र सुनील खेत में पहुंचकर बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। और लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। माँ को बचाने महिला पुत्र बुधराज व महिला का दूसरा देवर जुगराज पहुंचा तो हमलावरों ने उन पर हमला कर उनको भी घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान श्रीमती की मौत हो गई। वहीं घायल देवर जुगराज व बेटे बुधराज को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!