उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप ब्रेकर पर बाइक उछलने से बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था मे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अरब पीरनपुर मोहल्ला निवासी राकेश की 45 वर्षीय पत्नी ममता देवी अपने पुत्र दीपक सोनी के साथ बांदा जनपद से बाइक पर सवार होकर फतेहपुर आ रही थी।

जैसे ही उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप पहुंची तभी ब्रेकर पर बाइक उछलने से बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!