G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधी गंज मोहल्ले के समीप किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा जनपद थानां गंगापुर के पुनतिया उर्फ हांथी खेड़ा गाँव निवासी किसन लाल का 21 वर्षीय पुत्र गोपाल विगत पाँच वर्षों से अपने साथी रतन सेन के साथ जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज मोहल्ले में निवास करते हुए जीवन यापन के लिए अस्क्रीम कि ठेलिया लगाया करता था। जो बीती रात कही से पैदल घर आ रहा था। जब वह लोधीगंज पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share