G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठठराही हजरतपुर मोहल्ले में अकेले घर मे एक युवक घर के अंदर मेज पर कुर्सी रखकर उस पर चढ़कर छत का पंखा टांग रहा था। तभी कुर्सी पलट जाने से वह नीचे गिर कर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ठठराही हजरतपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गी रामकिशन का 55 वर्षीय पुत्र महावीर अकेले घर में छत का पंखा लगा रहा था। मेज पर कुर्सी रखकर उस पर चढ़कर छत का पंखा टांग रहा था। तभी कुर्सी पलट जाने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में महावीर को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share