उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बगैहरा गाँव मे एक गृहस्वामी अपने घर का निर्माण कर रहा था। तभी वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए परिजन नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बगैहरा गांव निवासी ओम प्रकाश का 33 वर्षीय पुत्र वृंदावन अपने घर का निर्माण कर रहा था। तभी वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे बृन्दावन को इलाज के लिए परिजन हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर घायल की चोट गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!