G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर शांई कॉलोनी के समीप रेलवे लाइन पर शौच करने गई महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अशोक नगर शांई कॉलोनी निवासी विद्यासागर की 63 वर्षीय पत्नी उमा कली शौच करने के लिए रेलवे लाइन के समीप गई थी। तभी ट्रेन आ गई और उमा कली ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share