उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम हर घर आंगन योग के तहत आज श्रीबच्चू राम सिंह रामस्वरूप सिंह महाविद्यालय अढ़ौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य मूलचंद पाल एवं प्राक्टर डॉ विनय कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉ विनय कुमार सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आसन एवं योगों का अभ्याह कराया तथा विभिन्न प्रकार की मुद्राओं के योग से होने वाले लाभों के विषय में चर्चा की। डॉ सिंह ने कहा कि जहां एक ओर योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है वहीं हमारा मन भी स्वस्थ रहता है। योग से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है तथा रोगों का नाश होता है। योग कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महा विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
