उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक बाइक चालक बांदा जनपद से बाइक द्वारा घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह जसपुरा थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और जाकर खंती में जाकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

घायल के साथ आए परिजनों ने बताया की जहानाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सौनी का 30 वर्षीय पुत्र शिव शंकर बांदा जनपद अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। वहां से वापस आते समय बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खंती में जाकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गया था इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। यहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!