उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जिला अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। मौत को संदिग्ध मानते हुए डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद की सैनी कोतवाली क्षेत्र के जागेश्वरपुर गांव निवासी अरुण कुमार पाल का 22 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार का इलाज लखनऊ के डॉक्टर का चल रहा था।

जिसकी तबीयत अचानक घर पर बिगड़ गई तो उसको इलाज के लिए परिजन फतेहपुर जनपद के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसको भर्ती कर इलाज कर रहे करना शुरू ही किया था। कि उसकी मौत हो गई युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!