उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पाई गांव में एक युवक को माता-पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पाई गांव निवासी प्रदीप सिंह का 25 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह को किसी बात को लेकर उसके माता-पिता ने डांट दिया जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खा लिया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये शिवम सिंह के भाई आयुष ने घटना की जानकारी दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!