उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा मोहल्ले में स्थित एक कब्रिस्तान की रखवाली करने वाली महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा मोहल्ले में स्थित मंशूर ठेकेदार के पुस्तैनी कब्रस्तान में बने एक कमरे के अंदर निवास कर रही स्वर्गी गणेश की 65 वर्षीय पत्नी मीना की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

वही मोहल्ले वासियों से मिली जानकारी के अनुसार महिला मोहल्ले में लोगों के यहां झाड़ू बर्तन कर अपना गुजारा कब्रिस्तान में रहकर करती थी।जब वह लोगों के यहां काम करने नहीं पहुंची तो लोगों ने आकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मृतिका के पति का स्वर्गवास हो चुका है वह अकेली थी। और अक्सर बीमार रहने के साथ शराब पीने की आदी भी थी। महिला की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!