G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चंदीपुर पचखरा गांव के समीप एन एच 2 पर रोड पार कर रहे खलासी को अज्ञात वाहन रौंदता हुआ निकल गया। जिससे खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चंदीपुर पचखरा गांव निवासी धर्मपाल का 30 वर्षीय पुत्र नीरज जो ट्रक में खलासी था गांव के समीप एनएच 2 पर ट्रक खड़ा कर पैदल अपने गांव जाने के लिए रोड पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको कुचलता हुआ निकल गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share