उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खुशरूपुर गांव में एक किशोर जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड रहा था। तभी पेड़ से उसका पैर फिसल जाने पर वह पेड़ के नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुशरूपुर गांव निवासी शिवसागर का 17 वर्षीय पुत्र राजन गांव में लगे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड रहा था।
तभी उसका पैर पेड़ की डाल से फिसल गया और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल किशोर को इलाज के लिए जिला असप्ताल लेकर पहुंची जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
