G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव के समीप खेतों के किनारे खड़े शीशम के पेड़ों की डालों की छटाई करते समय पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी दुलारे का 50 वर्षीय पुत्र रमाशंकर अपने खेतों के किनारे खड़े शीशम के पेड़ों की छटाई करने के लिए वह पेड़ पर चढ़कर डाल छाट रहा था

तभी उसका पैर पेड़ से फिसल गया। और वह 20 फिट ऊँचाई से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share