उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में एक शटरिंग कारीगर निर्माण हो रहे मकान की छत की शटरिंग लगाते समय नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी मन्नीलाल का 22 वर्षीय पुत्र दीपू गांव में निर्माण हो रहे मकान की छत डालने के लिए शटरिंग लगा रहा था।

तभी उसको अचानक चक्कर आने लगा अपने साथी से उसने खुद को पकड़ने के लिए कहा साथी उसे पकड़ता उससे पहले ही वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share