उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवईया गांव में एक नव युवक अपने घर की खराब बिजली को ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस नव युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवईया गांव निवासी राम प्रसाद पाल का 22 वर्षीय पुत्र विवेक पाल घर की खराब बिजली को ठीक कर रहा था।

तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया किसी तरह परिजनों ने उसको बिजली के करंट से अलग किया। करंट की चपेट में आने से विवेक झुलस गया तो घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स नव युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!