G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव निवासी स्वर्गी राजगोपाल अवस्थी का 60 वर्षीय पुत्र जुगल किशोर अवस्थी बाइक द्वारा किसी काम से गाजीपुर गया हुआ था। तभी पीछे से आए एक दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे जुगल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share