G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र चंदवाहिनी का डेरा गाँव निवासी शुभाष का पुत्र नंद लाल शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। बच्चे को रक्त की कमी है जिस कारण बच्चे को डॉक्टर ने 100 एम एल बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई बच्चे के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम है। लेकिन किसी का रक्त समूह बच्चे से नही मिला जिसके चलते बच्चे के पिता सुभाष काफी परेशान थे। तभी मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर प्राप्त हुआ उनका फोन टीम के पास आया टीम ने देर न करते हुए देर रात केस की जांच की उसके बाद केस की जानकारी टीम के सदस्य ज्योति प्रकाश जो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पीएसी लाइन निवासी है। उनसे साझा की ज्योति प्रकाश ने कहा मेरा रक्त समूह बी पॉजिटिव है।ज्योति प्रकाश तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रात करीब 12:30 बजे ब्लड बैंक में पहुच कर अपना सत्रहवाँ रक्तदान किया। टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार बच्चे के चाचा लवकुश यादव ने भी अपना रक्तदान किया। जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, आयुष पटेल व रक्तकोष से प्रवीण प्रसून व मरीज के तीमारदार बच्चे के पिता सुभाष उपस्थित रहे ।

By

Share
Share