उत्तर प्रदेढ़ फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ति गाँव की काशीराम कॉलोनी में घर में सो रही महिला को भोर पहर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। महिला ने कीड़ा काटने की जानकारी अपने परिजनों को दी। तुरंत परिजन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अस्ति गाँव की काशीराम कॉलोनी निवासी राजकुमार की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी घर में रात को सो रही थी तभी सुबह भोर पहर 4:00 बजे उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया।

ज़हरीला कीडा काटने से महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को कीड़ा काटने की जानकारी दी। जानकारी होते ही तुरंत परिजन महिला को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। और काफी समय गुजरने के बाद भी जब महिला की हालत में कोई सुधार नही दिखा तो डॉक्टर ने महिला को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही परिजन महिला को कानपुर न ले जाकर किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!