उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के चांदेमई गांव निवासी मोती लाल सिंह का 50 वर्षीय पुत्र भोला सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से फतेहपुर जनपद आया था।

बताते है कि जब वह लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप पहुंचा तभी रोड से गुजर रही किसी बस ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार खड़े ट्रक में जा कर टकरा गया। जिससे बाइक चालक भोला सिंह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!