उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 12 मील में रविवार की सुबह समझौता करने आए 55 वर्षीय अधेड़ की गोली मारकर हत्या हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुट गई है। हथगांम थाना क्षेत्र के करकटिहा का पुरवा मजरे सिठौरा गाँव निवासी स्व. जगदेव पाल का 55 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने अपने पुत्र धर्मेंद्र कुमार की शादी एक वर्ष पूर्व हुसैनगंज थाने क्षेत्र के 12 मील निवासी रामचंद्र की पुत्री अनीता के साथ की थी। शादी के शादी के 4 माह बाद संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने पति धर्मेंद्र कुमार व उसकी मां कलावती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जो वर्तमान समय में जेल में है। आज सुबह राजेश कुमार अपने पुत्र धर्मेंद की ससुराल समझौता करने के लिए गया था। तभी समझौते की बात करने के दौरान उसको गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस उसको हुसैगंज सीएचसी लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया परिजन कानपुर जा रहे थे तभी जिला अस्पताल गेट पर राजेश कुमार की मौत हो गई। डॉक्टर को पुनः दिखाया गया तो डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसको मृत घोषित करते हुए शव को मर्चरी हाउस में रखा दिया। घटना के सम्बंध में मृतक के पुत्र बृजेंद्र व साडू विजयपाल ने बताया कि मृतिका अनीता का भाई प्रिंस, शिवा व चाचा सुनील कुमार आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे आज सुबह पिता को बुलाकर रामचंद एवं उसके पुत्र प्रिंस, शिवा व चाचा सुनील ने गोली मारकर फरार हो गए है। वहीं पुलिस कई पहलुओं पर जाँच कर रही है घटना के बाद से हमलावर मौके से फरार हैं वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!