उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर तहसील के ललौली इंटर कालेज, ललौली में बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अपर जिलाधिकारी (वित्त &राजस्व) विनय पाठक ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ के लिए आवश्यक व्यवस्था की समीक्षा की ।

इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, बिस्तर व शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

उपजिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा चौपाल में ग्रामवासियों से वार्ता के दौरान प्रकाश में आई पशु टीकाकरण, साफ – सफाई व विद्युत संबधी समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाई हेतु निर्देशित किया गया।

चौपाल से पूर्व अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी द्वारा पलटू का पुरवा मजरे ललौली का भी निरीक्षण किया गया। बाढ़ चौकी पर लगाए गए सभी अधिकारियों को संबंधित ग्रामों का दौरा करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

चौपाल में सीओ जाफरगंज परशुराम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नगर विकास पाण्डेय, थाना प्रभारी ललौली आनंद सिंह भदौरिया, चिकित्साधिकारी असोथर, पशु चिकित्साधिकारी, एसडीओ विद्युत, एडीओ पंचायत असोथर, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज, अनिल,प्रभात, छैलबिहारी व ग्रामप्रधान अढावल और ललौली के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!