Spread the love


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले व बाँदा जिले के बीच यमुना नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा हुआ है. 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की खबर है। बांदा की सीमा में डूबी सवारियों से भरी नाव बांदा और फतेहपुर पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुट गई हैं। नाव पर 25 से ज्यादा लोग सवार थे। थाना असोथर के राम नगर कौहन घाट के सामने नाव डूबी है। यमुना नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा हुआ है. 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की खबर है। बांदा फतेहपुर की सीमा में मरका घाट पर सवारियों से भरी नाव डूब गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 बच्चों और एक महिला का शव नदी से निकालने में सफल हुई है। बाकी लोगों को पुलिस और गोताखोरों की मदद से ढूंढा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है इसकी पुष्टि अभी प्रसासन की तरफ से नही की गई है

इधर घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बांदा में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को नदी से निकालकर उनका समुचित उपचार कराया जाए। यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

By