G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर नील की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में एक युवक शराब के नशे धुत होकर गहरे नाले में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी शराबी के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंच कर शराबी को नाले से बाहर निकाला। नाले में गिरने से वह घायल हो गया था। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ला निवासी असगर का 40 वर्षीय पुत्र राजू शराब पीने का आदी है। शराब के नशे की हालत में शराबी राजू अपने घर जा रहा था। तभी गहरे नाले में गिरकर घायल हो गया। नाले में गिरने की सूचना शराबी के परिजनों को हुई तो नाले से बाहर निकाल कर घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share