उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र के देवमई गाँव मे एक युवक ने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने युवक का शव फाँसी के फंदे से लटका देखा घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के देवमई गांव निवासी छेदी लाल का 35 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार शर्मा ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर के अंदर परिजनों ने नीरज का शव लटका हुआ देखा तो घर मे चिलपुकार मच गई। सभी रोने चिल्लाने लगे घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया हमारे पुत्र नीरज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके ऊपर कर्ज था शायद यही वजह रही होगी आत्महत्या की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!