उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव में एक युवक ने घर के आंगन में लगे लोहे के जाल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फांसी के फंदे से युवक को लटका हुआ परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी संतलाल पटेल का 45 वर्षीय पुत्र अजय कुमार पटेल ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में आंगन में लगे लोहे के जाल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। फांसी के फंदे से अजय को लटका हुआ परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही मृतक के पिता संत लाल पटेल ने बताया हमारा पुत्र अजय शराब पीने का आदी था शायद उसने नशे की हालत में फाँसी लगाई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!