उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य ने धाता स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। जिसमें खामियां पाए जाने पर जिम्मेदाराना लोगों पर नाराजगी जताई। और तत्काल ईओ एचपी सिंह को चुस्त-दुरुस्त ब्यवस्था दुरस्त कराने के निर्देश दिया। धाता स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई 2023 दिन मंगलवार को गौशाला का निरीक्षण किया गया। और इन्होंने बताया कि इस दौरान वहां पर 250 गौवंश पाए गए।जिनके चारा भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही पाया गया। और वहा पर साफ सफाई की भी ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त नही पायी गयी।जिस पर नाराजगी जताते हुए ईओ एचपी सिंह को निर्देश दिया गया है कि तत्काल दुरस्त कराया जाए।तथा इन्होंने बताया कि गौशाला तक जाने वाला मार्ग भी तरह जर्जर हालत में पाया गया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, रंजीत यादव, सुरेश सिंह, डाक्टर प्रवीण सचान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!