उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर घोष-2, विकास खण्ड-ऐरायां के परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और इस आयोजन में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार, नोडल अध्यापक संतोष कुमार गुप्त, नोडल एआरपी अजय सिंह व डॉ अंबिका प्रसाद मिश्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निशा देवी व गीता साहू तथा गाँव की माताएं तथा विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक तथा बच्चे उपस्थित रहे। माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी माता अभिभावकों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात नोडल अध्यापक संतोष कुमार गुप्त द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में विद्यालय की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए गए। और उन्होंने बताया गया कि घर की वस्तुओं एवं अन्य वस्तुओं से कैसे हम खेल की सामग्री तैयार कर सकते हैं और खेल-खेल में बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। वही आंगनबाड़ी कार्यकत्री निशा देवी ने 52 सप्ताह के कैलेंडर को दिखाते हुए माताओं व बच्चों को सीखने – सिखाने हेतु प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सभी माताओं को घर में खेल-खेल में बच्चों को सीखने के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया। वही ए आर पी अजय सिंह ने बच्चों की पूर्व प्राथमिक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उदाहरण के माध्यम से उपस्थित माताओं को अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। वही एआरपी डॉ अम्बिका प्रसाद मिश्र ने बताया गया कि बच्चों के 80 प्रतिशत मस्तिष्क का विकास बाल्यावस्था में ही हो जाता है। अतः हमें बाल्यावस्था से ही बच्चों को सीखने- सिखाने के लिए तैयार करना चाहिए। और उन्हें प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय भेजना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ओम दत्त शुक्ल, अरुण कुमार साहू, जनक सिंह तथा माताएं सीमा देवी, फूलमती, अन्नू देवी, पुष्पा देवी, राजकुमारी देवी, मीना देवी, रूपा देवी, सुमन देवी, आशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By