उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रमवा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक नव युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधनगर थाना क्षेत्र के अतरहा गांव निवासी विजय बहादुर का 18 वर्षीय पुत्र शुभाष बेरूई हार में ठेके पर बिजलीं पावर हाउस में काम करता था। रोज की भांति आज भी वह 10 बजे काम पर जा रहा था। तभी रमवा रेलवे स्टेसन के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!