G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हस्वा में युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। तुरन्त परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के हस्वा कस्बा निवासी स्व. सुंदर का 42 वर्षीय पुत्र अमर सिंह बीती शाम सुसायटी से खाद लेकर आया। उसके कुछ समय पश्चात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। तुरन्त परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। और युवक की मौत को सन्दिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share