G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानियों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर भवैचा गांव निवासी रामकरण सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से कानपुर जनपद जा रहा था। जब वह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई।

जिससे बाइक चालक अमित घायल हो गया घायल अवस्था में स्थानियों ने गोपालगंज सीएससी इलाज के लिए पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share