उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव के समीप एनएच 2 पर बाइक पर पीछे बैठी महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी कृष्ण गोपाल की 45 वर्षीय पत्नी नीला देवी अपने पुत्र गोपी के साथ बाइक पर सवार होकर खखरेरू थाना क्षेत्र के तेंदवा गाँव अपनी मौसी के यहां जा रही थी।

जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के अमाव गांव के समीप एनएच 2 पर पहुंची तभी चलती बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share