G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के समीप युवक मिट्टी की खुदाई कर रहा था। तभी मिट्टी का ढीला भसक गया जिससे युवक मिट्टी में दबकर घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुनीर गांव निवासी राजेंद्र का 22 वर्षी पुत्र साहुल गांव के समीप मिट्टी की खुदाई कर रहा था।

तभी मिट्टी का टीला भसक गया और युवक मिट्टी के ढेर के नीचे दब गया। तुरन्त लोगों ने उसको मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला और घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share