G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर अनियंत्रित बाइक चालक रोड पर गिर कर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा मोहल्ला निवासी राज बहादुर का 45 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई जिसमें नरेंद्र सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share