G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर किसनपुर थाना क्षेत्र के रारी गाँव के समीप खेत से ट्रैक्टर की ट्राली पर धान का पयाल लादकर घर आते समय रस्ते में युवक ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरंत घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रारी गाँव निवासी खुशेल का 35 वर्षीय पुत्र इंद्रपाल गाँव के समीप खेत से ट्रैक्टर की ट्राली पर धान का पयाल लादकर घर आ रहा था।

और इंद्रपाल ट्राली में लदे पयाल पर बैठा था तभी रस्ते में वह ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share