G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोराईं गाँव के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार गाँव निवासी दिनेश की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी उसका 5 वर्षीय पुत्र अंजेश और उसकी बहन ममता देवी पुत्री राजा तीनो को सोनी देवी का 22 वर्षीय देवर मिथुन पुत्र राम किशोर बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र आया था।

जब वह कोराईं गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार सोनी देवी गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share