उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई चौराहे के समीप मार्सल ने बाइक चालक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के शहबाद थाना क्षेत्र के कगर रटा गाँव निवासी बृजराज सिंह का 28 वर्षीय पुत्र योगेश सिंह अपनी सासुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतारा गांव आया हुआ था।

आज वह और उसका साढूह कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र के सिरयावा गाँव निवासी सुग्रीम सिंह का पुत्र शिव सिंह दोनो बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के मवई चौराहा जा रहे थे। तभी मार्सल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमे बाइक पर सवार योगेश सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share