G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सराफ की दुकान से 16 नवंबर को चोरी के मामले में पीएसी फालोवर का पुत्र समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त गैस कटर समेत अन्य औजार बरामद किया। पुलिस को सफलता सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मिली है।चोरी जेवरातों की सौ प्रतिशत बरामदगी हुई है। राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर चौराहा स्थित महेश कुमार सोनी की दुकान से 16 नवंबर की रात गैस कटर से शटर काटकर पांच किलो चांदी और 150 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस लाइन में एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि राधानगर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर और एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम जांच में जुटी थी। पुलिस टीमों ने नई बस्ती से हथगाम थाने के अकबरपुर चौराई व वर्तमान पता 12 वाहिंनी पीएसी आवास नंबर 243 निवासी फालोवर हरिश्चंद्र दिवाकर के पुत्र आशू उर्फ यमराज, असोथर थाने के बेर्रांव निवासी राहुल मौर्या, राधानगर थाने के परशुरामपुर निवासी अजय विश्वकर्मा, राधानगर नंदी मंदिर निवासी राहुल साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के चार किलो 399 ग्राम चांदी, सोने के 150 ग्राम के जेवरात बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल गैस सिलिंडर व कटर, अलमारी काटने के उपकरण, आर वन 5 बाइक, दो चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों ने कबूला कि वह शराब और इंटरनेट पर पबजी गेम रूपये लगाकर खेलते हैं। शौक पूरे करने के लिए लंबा हाथ मारने चाहते हैं। वह लोग घटना की रात घूम रहे थे। रूपयों के लिए सराफा की दुकान को निशान बनाया। वह लोग रात को घटना के बाद अपने घरों चले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को चुराना जल्दबाजी में भूल गए थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की आर वन 5 बाइक कैमरे में कैद हुई। बाइक नंबर के आधार पर चोरों तक पुलिस पहुंची है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share