उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर खम्भापुर में शनिवार की शाम घरेलू कलह के चलते लगभग 38 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार श्यामनगर खम्भापुर निवासी रामशरण यादव का पुत्र धर्मेन्द्र सिंह यादव ने शनिवार की शाम घरेलू कलह के चलते अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनो की नजर पडी तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियां।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share