G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कुरी मोड़ के समीप एनएच-2 में सोमवार की शाम शहर से बाइक से घर जा रहे 40 वर्षीय युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मठेठा गांव निवासी स्व. रामराज सिंह का पुत्र रघुनाथ सिंह सोमवार की दोपहर शहर किसी काम से आया था। शाम बाइक से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह इस्कुरी मोड़ के समीप पहुंचा उसी समय पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक मंे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए हरदों अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share