उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खण्ड क्षेत्र के देवरार गांव निवासी अंकुर राज पुत्र अध्यापक धीरेन्द्र कुमार ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आई ई एस) में 61 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन करने पर शुभचिंतकों, ईष्ट मित्रों एवं सगे संबंधियों के बधाइयों का तांता लग गया। बताया जाता है कि अंकुर राज सिंह के पिता धीरेन्द्र सिंह थल सेना में नौकरी करने के उपरांत प्राथमिक विद्यालय अन्दावा कडा कौशांबी में अध्यापक पद पर थे। और अंकुर राज सिंह आर्मी स्कूल प्रयागराज से हाई स्कूल व इंटर उत्तीर्ण कर नोएडा के गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में बी टेक की डिग्री हासिल कर सन् 2017 में दिल्ली में तैयारी कर सन् 2022 में लखनऊ मेट्रो में जूनियर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन कर लिया। तथा विगत दिनों इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस आई ई एस रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें इन्होंने 61 वीं रैंक हासिल किया। और अपने क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन किया। वही बताया जाता है कि उनकी माता रेनू सिंह कुशल ग्रहणी है। और इनके एक बहन रुचि सिंह पढ़ाई लिखाई पूर्ण कर गृहस्थ जीवन यापन कर रही है। वही अंकुर राज सिंह ने बताया कि इस सारी सफलता का श्रेय माता-पिता का है। जिन्हो ने हमें इस लायक बनाया है। जिन्हें हम निर्वाहन कर रहे है। और इन्होंने बताया कि हमारी शादी 24 नवंबर को है। इस सफलता में मेरी पत्नी का भाग्य जुड़ा हुआ है। तथा इन्होंने तैयारी करने वाले समस्त छात्रों को नसीहत देते हुए कहा है कि मेहनत कर तैयारी करते रहे किसी बहकावे व भ्रम में न पड़ें। मेहनत कर पढ़ाई लिखाई करेंगे, सफ़लता अवश्य मिलेगी।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

