G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सातोंपीर के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट जाने से 50 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी रोशन पाल का पुत्र संतोष पाल अपने निजी ट्रैक्टर से असोथर किसी काम से आया था वापस लौटते समय जब वह सांतोपीर के समीप पहुंचा तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share