उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दलित किशोरी से गैंगरेप करने वाले एक आरोपी युवक को पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ गिरफ्तार किया। मामले का दूसरा आरोपी मौके से फरार है। पिता ने स्थानीय थाने में नामजद एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के बयान और मेडिकल के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट धाराएं बढ़ाते हुए गिरफ्तार किए गए युवक के बहनोई को भी आरोपी बनाया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 21 नवंबर की दोपहर करीब उसकी 13 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग न लगा। खोजबीन के दौरान पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी गांव बैरमपुर का रहने वाला रवि राजपूत बहला फुसलाकर किशोरी को अगवा कर लिया। इस पर पिता ने दूसरे दिन कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी रवि राजपूत को शहर के पत्थरकटा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के साथ किशोरी भी थी। पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी रवि उसे बहला फुसलाकर एक होटल ले गया। वहीं पर अपने जीजा रोहित को भी बुला लिया। आरोप है कि बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शहर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मौके से फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!