G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहली गाँव के समीप बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमे एक बाइक चालक घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव निवासी कामता प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र आकाश बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा जा रहा था।

जब वह मलवा थाना क्षेत्र के सहली गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। बाइको की भिड़ंत में आकाश घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share