G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कबीरवापुर गाँव के समीप लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे लोडर में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिराम का पुरवा कैथला गाँव निवासी वीरेंद्र कुमार का 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार व जागेश्वर का 16 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार आज सुबह अपने गाँव निवासी एक दर्जन से अधिक साथियो के साथ लोडर पर सवार होकर हथगांम मजदूरी करने आ रहे थे।

जब उनका लोडर कबीरवापुर गाँव के समीप पहुंचा तभी लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रवि कुमार व मनोज कुमार दोनो घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share