उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टि से खागा पुलिस प्रशासन की पहल पर व्यापार मंडल खागा नगर के नौबस्ता बाईपास चौराहे के दोनों ओर सी सी टी वी कैमरा लगवाएगा। आज कोतवाली में आयोजित हुई व्यापारियों की बैठक में क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय वा प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह की पहल पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी,नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने व्यापारियों के सहयोग से कैमरा लगवाने जिम्मेदारी लेते हुए ,आज तुरंत ही क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय, प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह,कस्बा इंचार्ज रितेश कुमार राय के साथ में नौबस्ता रोड चौराहे पर जगह का मौका मुआयना किया,जहां पर दोनों पर की जगह निश्चित की गई।इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल सदैव ही नगर हित में कार्य करता रहता है,उन्होंने कहा कि यहां पर कैमरा लगने से निश्चित तौर पर जहां व्यापारी, आमजनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा। वहीं आराजकतत्वो में भी भय रहेगा।जिससे होने वाली घटनाओं से भी बचा जा सकेगा उन्होंने इस कार्य में अपना अहम भूमिका निभाने के लिए जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी वा नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह का आभार भी व्यक्त किया,साथ ही उन्होंने नगर के व्यापारियों व नगरवासियों से अपनी अपनी दुकान मकान के सामने एक एक बल्ब जरूर जलाएं जाने का अनुरोध किया,उन्होंने कहा कि ठंडी में कोहरे की वजह से चोरी आदि की घटनाएं बढ़ जाती हैं,इस दशा में अगर हमारी दुकान मकान के सामने एक एक बल्ब जलता रहेगा तो इस तरह की होने वाली घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।इस दौरान क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय व प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने व्यापार मंडल के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल खागा के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी,सर्रफा व्यापार मंडल अध्यक्ष वा संरक्षक कमलेश बाजपेई,संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी, महामंत्री अतुल साहू,तहसील अध्यक्ष सर्वेश यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी,केमिस्ट एंड ड्रेगस्ट के जिला महामंत्री राजेश सोनी,तहसील अध्यक्ष अनिल साहू,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित मौर्य,शमीम,नीरू शुक्ला, रामू सिंह,पिंटू पाण्डेय,शत्रुघन सिंह,सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!