G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के मझिल गांव के समीप एनएच-2 में मंगलवार की देर रात चार पहिया वाहन की टक्कर से 41 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी छेदीलाल का पुत्र राजेश कुमार बाइक से अपने ननिहाल खागा कोतवाली के पांभीपुर गांव गया था। रात लगभग ग्यारह बजे लौटते समय जब वह मंझिल गांव के समीप एनएच-2 में पहूँचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share